दहेजवा मेँ दूल्हा माँगे ..........

करने सगाई जाऊ मैँ किसके द्वार
दहेजवा मेँ दुल्हा माँगे गाडी मोटर कार
एक तो बन्ना माँगे पढी लिखि बीवी
दूजे दहेजवा मेँ रंगीन टीवी
बन्ने के छोटे भाई माँगे बी.सी.R
दहेजवा मेँ दूल्हा माँगे गाडी मोटर कार
बन्ना की अम्मा के बडे -बडे नखरा
20किलो का बटुआ माँगे 30किलो का गगरा
बन्ना की दादी माँगे मोतियन को हार
दहेजवा मेँ दूल्हा माँगे गाडी मोटर कार

बन्ना की बहन माँगे सोने की अँगूठी
भौजी नहीँ चाहिए काली-कलूटी

संग मे ही बहना माँगे रुपया हजार
दहेजवा मेँ दूल्हा माँगे गाडी मोटर कार
बन्ना के चाचा माँगे शिक्षित परिवार हो
बन्ना की चाची कहेँ बारातिन का सम्मान हो
और बन्ना के पापा माँगे समधन दिलदार
दहेजवा मेँ दूल्हा माँगे गाडी मोटर कार

----------
प्रसिद्द लेखक की डायरी से लिया गया यह पुस्तकोँ मेँ प्रकाशित व्यंग है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें